दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2023
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2023

Sun 03 Dec, 2023

संदर्भ

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्‍ली में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किया गया।

 प्रमुख बिंदु

  • अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस अर्थात 3 दिसंबर के अवसर पर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग प्रति वर्ष व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों, राज्य/जिला आदि को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों के प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करता है।
  • सरकार ने वर्ष 1969 में, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के रुप में उत्कृष्ट दिव्यांगजनों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने की एक योजना को मंजूरी दी थी। 
  • वर्ष 2017 तक, पुरस्कार योजना राष्ट्रीय पुरस्कार नियम, 2013 के तहत शासित थी तथा इसमें निःशक्तजन अधिनियम, 1995 के अनुसार दिव्यांगताओं की 7 श्रेणियों का प्रावधान था। 
  • तथापि, 19 अप्रैल 2017 से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के लागू होने के साथ ही नए कानून के तहत निर्दिष्ट दिव्यांगताओं की संख्या 7 से बढ़कर 21 हो गई। 
  • तदनुसार सभी 21 दिव्यांगताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार दिशानिर्देशों में शामिल किया गया है जिन्हें भारत के असाधारण राजपत्र में दिनांक 02 अगस्त, 2018 को अधिसूचित किया गया है।

 पुरस्कार का उद्देश्य 

  • ये पुरस्कार दिव्यांगजनों से संबंधित मुद्दों पर जनता का ध्यान केंद्रित करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किए गए हैं। 
  • बदलते परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर योजना के दायरे में संशोधन किया गया है।

दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग 

  • गौरतलब है कि नीतिगत मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने तथा दिव्यांगजनों के कल्याण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से गतिविधियों पर सार्थक बल देने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में से 12 मई, 2012 को एक अलग निःशक्तता कार्य विभाग बनाया गया था। 
  • 8 दिसंबर 2014 को इस विभाग का नाम बदलकर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कर दिया गया। 
  • वर्तमान में विभाग के 9 राष्ट्रीय संस्थान, 2 निगम, तीन सांविधिक प्राधिकरण और 25 समेकित क्षेत्रीय केंद्र हैं।

दिव्यांगता के प्रकार

  • गतिविषयक दिव्यांगता
  • प्रमस्तिष्क घात
  • बौनापन
  • मांसपेशीय दुर्विकास
  • तेजाबी आक्रमण पीड़ित
  • कुष्ठ रोगमुक्ति व्यक्ति
  • अंधता
  • निम्न-दृष्टि
  • श्रवण शक्ति का हास
  • वाक और भाषा दिव्यांगता
  • बौद्धिक दिव्यांगता
  • विनिर्दिष्ट विद्या दिव्यांगताओं
  • स्वापरायणता स्पेक्ट्रम विकार
  • मानसिक रुग्णता
  • चिरकारी तंत्रिका दशाएं
  • बहु-स्केलेरोसिस
  • पार्किसन रोग
  • हेमोफीलिया
  • थैलेसीमिया
  • सिकल कोशिका रोग
  • बहुदिव्यांगता

परीक्षापयोगी तथ्य

PwDs हेतु विभिन्न सरकारी योजनाएंँ:

  • सुगम्य भारत अभियान: दिव्यांगजनों के लिये सुगम वातावरण का निर्माण।
  • सहायक यंत्रों/उपकरणों की खरीद/फिटिंग के लिये दिव्यांग व्‍यक्तियों को सहायता योजना (एडीआईपी)।
  • दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना।
  • दिव्यांग छात्रों के लिये राष्ट्रीय फैलोशिप।
  • विशिष्ट दिव्यांगता पहचान परियोजना।
  • दिव्यांग व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम।

Latest Courses