GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 30 Nov, 2023

राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

  • सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को 1 जनवरी 2024 से अगले पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
  • योजना के तहत देश के 81 करोड़ से अधिक गरीबों को प्रति माह 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, और अंत्योदय परिवारों को प्रति माह 35 किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न मिलता है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (FTSC)

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (FTSC) को अगले तीन वर्ष 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • यह योजना 2019 में शुरू की गई थी।

भारतीय छात्रों को सबसे अधिक वीज़ा

  • भारत में अमेरिकी दूतावास और उसके वाणिज्य दूतावासों ने इस वर्ष अक्टूबर 2022 से सितंबर के बीच सर्वाधिक एक लाख चालीस हजार छात्र वीजा जारी किए गये।

भारत वैश्विक मंच

  • पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने COP28 की पूर्व संध्या पर दुबई में इंडिया ग्लोबल फोरम में जलवायु कार्रवाई उपायों को संबोधित किया।

 अंतरराष्ट्रीय समाचार

'जयवुन'

  • COP28 के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूक नेतृत्व में, संयुक्त अरब अमीरात ने पर्यावरण एजेंसी - अबू धाबी द्वारा लॉन्च किए गए अपने पर्यावरण-अनुकूल समुद्री अनुसंधान पोत 'जयवुन' को गर्व से प्रदर्शित किया है। 
  • 'जयवुन' स्थायी प्रथाओं और पारिस्थितिक जागरूकता पर जोर देते हुए 'ओशन वर्ल्ड डिस्कवरी' परियोजना में सक्रिय रूप से योगदान देता है।
COP28 राष्ट्रपति: सुल्तान अल जाबेर

16वाँ वित्त आयोग

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16वें वित्त आयोग के लिए संदर्भ की शर्तों को मंजूरी दे दी है।
  • यह 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली पांच वर्ष की अवधि के लिए केंद्र और राज्यों के बीच राजस्व साझा करने के फॉर्मूले की सिफारिश करेगा।
गठन :  अनुच्‍छेद 280 (भाग - XII ) के द्वारा पाँच वर्ष की अवधि के लिए  

रक्षा समाचार

ऑस्ट्राहिंद 2023

  • भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई सशस्त्र बलों ने ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2023 के दौरान शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में मल्टी-डोमेन ऑपरेशन में सामरिक अभ्यास किया।

खेल समाचार

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ-साथ पारस म्हाम्ब्रे (गेंदबाजी कोच), विक्रम राठौड़ (बल्लेबाजी कोच) और टी. दिलीप (फील्डिंग कोच) के अनुबंध के विस्तार की घोषणा की है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI)

स्थापना: दिसंबर 1928 मुख्यालय: मुंबई अध्यक्ष: रोजर बिन्नी

राष्ट्रीय शॉटगन चैम्पियनशिप

  • अनंतजीत सिंह नरूका ने मुनेक बटुला को 58-55 से हराकर 66वीं राष्ट्रीय शॉटगन चैम्पियनशिप में स्कीट स्वर्ण पदक जीता।
  • गनेमत सेखोन ने महिला स्वर्ण पदक के लिए ज़हरा मुफ़द्दल दीसवाला को 56-55 से हराया।

पुरस्कार एवं सम्मान

IFFI 54

  • भारतीय फिल्म निर्माता, अभिनेता और लेखक ऋषभ शेट्टी को प्रतिष्ठित 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में 'कंतारा' पर उनके अभूतपूर्व काम के लिए विशेष जूरी पुरस्कार मिला।

चर्चित व्यक्ति

हेनरी किसिंजर

  • अमेरिकी राजनयिक और नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी किसिंजर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया ।

विविध

प्रधान मंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM JANMAN)

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24,104 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) को मंजूरी दे दी है।
  • प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड के खूंटी से इस अभियान की घोषणा की।

Latest Courses