GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 28 Nov, 2023

राष्ट्रीय समाचार

42वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 

  • नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 42वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला सम्पन्न हुआ। 
  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में, ओडिशा को स्वर्ण पदक, असम को रजत पदक और राजस्थान को कांस्य पदक प्रदान किया गया। राज्यों की श्रेणी में विषयगत प्रस्तुति में मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक तथा इसी वर्ग में त्रिपुरा को रजत और आंध्र प्रदेश को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) :

स्थापना: अप्रैल 1977 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक : प्रदीप सिंह खरोला

खेल समाचार

अंडालुसिया कोस्टा डेल सोल ओपन

  • भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने स्पेन में लेडीज़ यूरोपियन टूर सीज़न फिनाले अंडालुसिया कोस्टा डेल सोल ओपन विजित किया ।

चर्चित व्यक्ति

क्रिस्टोफर लक्सन

  • क्रिस्टोफर लक्सन ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। लक्सन ने अपनी रूढ़िवादी नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव जीतने के छह हफ्ते बाद पदभार संभाला है।
  • क्रिस्टोफर लक्सन न्यूजीलैंड के 42 वें प्रधानमंत्री हैं।

न्यूज़ीलैंड

मुद्रा : न्यूज़ीलैंड डॉलर ($) ( NZD ) राजधानी: वेलिंग्टन

हर्ष कुमार भनवाला

  • HDFC बैंक के बोर्ड ने नाबार्ड के पूर्व अध्यक्ष हर्ष कुमार भनवाला को अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दी है।

HDFC बैंक : 

स्थापना  : अगस्त 1994 मुख्यालय: मुंबई

कला एवं संस्‍कृति 

चोवर मेला

  • एक माह तक चलने वाले चोवर मेले का समापन काठमांडू के चोवर हिल में आदिनाथ मंदिर में हुआ।
  • मंदिर की स्थापना लिच्छवी राजा अमशु वर्मा ने की थी।

नेपाल

राजधानी : काठमांडू 

मुद्रा: नेपाली रुपया

राष्ट्रपति : राम चंद्र पौडेल

प्रधानमंत्री : पुष्प कमल दहल

विविध

"लिंग समावेशी संचार पर मार्गदर्शिका"

  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में "जेंडर समर्थित संवाद पर गाइड" का शुभारंभ करेंगी।

 दिल्ली, स्वीडिश विश्वविद्यालयों का MoU पर हस्ताक्षर

  • दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च विश्वविद्यालय (DPSRU) ने फार्माकोलॉजी के क्षेत्र में ज्ञान को बढ़ावा देने और शोध निष्कर्षों को साझा करने के लिए मिड स्वीडन विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया हैं।

 

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन (ILO) रिपोर्ट

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा तैयार की गई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, काम से संबंधित दुर्घटनाओं और बीमारियों के कारण प्रतिवर्ष विश्व में लगभग 30 लाख श्रमिकों की मृत्यु हो जाती है। इनमें से 63% से अधिक मौतें एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दर्ज की गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन

स्थापना:  वर्ष 1919 मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड

AI चैटबॉट, 6Eskai

  • भारत की इंडिगो ने एक AI चैटबॉट, 6Eskai लॉन्च किया है, जो 10 भाषाओं में ग्राहकों के प्रश्नों का समाधान करता है, और एक अद्वितीय टिकट बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करता है।

Latest Courses