GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 27 Nov, 2023

राष्ट्रीय समाचार

आयुष्मान आरोग्य मंदिर

  

  • केंद्र सरकार ने आरोग्यम परमं धनम् टैगलाइन के साथ आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलकर ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ कर दिया है।

आयुष्मान भारत-PMJAY:

  • विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना 
  • प्रारंभ : 2008 
  • उद्देश्य : सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) के दृष्टिकोण को प्राप्त करना जिसमें प्रोत्साहन, निवारक, उपचारात्मक, उपशामक और पुनर्वास देखभाल शामिल है।
  • नोडल एजेंसी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)
  • राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA) राज्य में ABPMJAY के कार्यान्वयन के लिये ज़िम्मेदार राज्य सरकार का शीर्ष निकाय है। 

विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे।
  • यह शिखर सम्मेलन जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन, UNFCCC के 28वें पार्टियों के सम्मेलन, COP-28 का उच्च-स्तरीय खंड है।

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) : 

  • पत्र का मसौदा तैयार : 9 मई 1992
  • प्रभावी : 21 मार्च 1994
  • मुख्यालय: बॉन, जर्मनी  

अंतरराष्ट्रीय समाचार

मलेशिया - वीज़ा मुक्त प्रवेश

 

  • मलेशिया इस साल 1 दिसंबर से देश का दौरा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश वीजा आवश्यकताओं को समाप्त कर देगा।
  • मलेशिया ने आर्थिक वृद्धि बढ़ाने की दृष्टि से अतिरिक्त पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है।

मलेशिया : 

राजधानी : कुआलालंपुर मुद्रा : रिंग्गित (MYR) प्रधान मंत्री : अनवर इब्राहिम 

भारत-ईरान

 

  • भारत और ईरान ने तेहरान में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श के दौरान चाबहार बंदरगाह जैसी कनेक्टिविटी परियोजनाओं और राजनीतिक व्यस्तताओं सहित द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की।
  • विदेश सचिव विनय क्वात्रा और ईरान के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डॉ. अली बघेरी कानी ने बैठक की सह-अध्यक्षता की

ईरान : 

राजधानी : तेहरान मुद्रा : ईरानी रियाल (IRR) राष्ट्रपति : इब्राहिम रायसी 

खेल समाचार

विश्व 6 रेड महिला चैंपियनशिप

 

  • क़तर की राजधानी दोहा में भारत की विद्या पिल्‍लई ने विश्‍व सिक्‍स रेड महिला स्‍नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता  है। 
  • फाइनल में विद्या ने अपने ही देश की अनुपमा रामचन्‍द्रन को 4-1 से हराया।

विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन :

 स्‍थापना : 1968  मुख्यालय : ब्रिस्टल , इंग्लैंड, यूके अध्यक्ष : जेसन फर्ग्यूसन 

खेलो इंडिया पैरा गेम्स

  • पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 के प्रतीक चिन्ह (logo) और शुभंकर ‘उज्ज्वला’ को 26 नवंबर 2023 नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा लॉन्च किया गया। 
  • प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स को 10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2023 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • प्रथम पैरा गेम्स में कुल 7 खेलों का आयोजन का आयोजन किया जायेगा। पैरा एथलेटिक्स, पैरा शूटिंग, पैरा तीरंदाजी, पैरा फुटबॉल, पैरा बैडमिंटन, पैरा टेबल टेनिस और पैरा वेट लिफ्टिंग
  • पैरा गेम्स का आयोजन नई दिल्ली के तीन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के स्टेडियम में किया जायेगा। आईजी स्टेडियम,  तुगलकाबाद स्थित शूटिंग रेंज और जेएलएन स्टेडियम

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) : 

  • स्‍थापना : 1984
  • मुख्‍यालय : दिल्‍ली 
  • नोडल मंत्रालय : युवा मामले और खेल मंत्रालय 

अबू धाबी GP

  •  मैक्स वेरस्टैपेन ने अबू धाबी GP में F1 सीज़न की 19वीं जीत हासिल की।

 पुरस्कार एवं सम्मान

बुकर पुरस्कार

  • आयरिश लेखक पॉल लिंच ने अपने उपन्यास 'पैगंबर सॉन्ग' के लिए 2023 का बुकर पुरस्कार जीता है
  • स्थापना : 1969 यूके में
  • उपन्यास (साहित्य लेखन) के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी साहित्यिक पुरस्कार है।

''PRSI  राष्ट्रीय पुरस्कार 2023'

 

  • भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी NHPC लिमिटेड ने ‘PRSI राष्ट्रीय पुरस्कार 2023’ की ‘वार्षिक रिपोर्ट’ श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार जीता है।
  • यह पुरस्कार 25 से 27 नवंबर 2023 के बीच नई दिल्ली में पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित किये गए अंतर्राष्ट्रीय जनसंपर्क महोत्सव के दौरान प्रदान किया गया।

 विविध

गुरु नानक जयंती

  •  कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है, इसलिए 27 नवंबर को ही सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी जयंति मनाई जा रही है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • इस वर्ष गुरु नानक देव जी की 554वीं जयंती है।
  • जन्म : 1469  
  • स्‍थान : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत जिसे अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है।

रात्रि आकाश अभयारण्य

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह के अनुसार लद्दाख में शीघ्र ही दक्षिण पूर्व एशिया का पहला ‘नाइट स्काई अभयारण्य’ होगा।
  • अभयारण्य की स्थापना भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान बेंगलुरु के सहयोग से की जा रही है, जो भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से संबद्ध है।

लद्दाख : 

राजधानी : लेह, कारगिल गठन: अक्टूबर 2019 

नावों के लिए फ्लोटिंग री-फ्यूलिंग सीएनजी स्टेशन

  • पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने वाराणसी के रविदास घाट पर फ्लोटिंग कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) मोबाइल रिफ्यूलिंग यूनिट (MRU) स्टेशन का उद्घाटन किया। 

 'माबेला' वैक्सीन

  • इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स ने बच्चों के लिए खसरा और रूबेला का टीका 'माबेला' लॉन्च किया।
  • वैक्सीन को वियतनाम के पॉलीवैक इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड : 

  • मुख्यालय : हैदराबाद,भारत
  • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की सहायक कंपनी है ।
  • स्थापना : 1982 में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा 

Latest Courses