GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 06 Nov, 2023

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली में GRAP का चरण 4 लागू

 

  • हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होने के कारण दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान, GRAP चरण - 4 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
  • दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 454 रहा जो गंभीर श्रेणी में है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये भारत द्वारा की गई पहल:

•        वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) 

•        वायु गुणवत्ता सूचकांक

  • इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिये समस्या
  • वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग
  • टर्बो हैप्पी सीडर (THS) मशी
  • चाड, इराक, पाकिस्तान, बहरीन, बांग्लादेश वर्ष 2022 में 5 सबसे प्रदूषित देश हैं।

ऑस्ट्रेलिया भारत शिक्षा एवं कौशल परिषद की बैठक

  • पहली ऑस्ट्रेलिया भारत शिक्षा और कौशल परिषद की बैठक गुजरात के IIT गांधीनगर में आयोजित की जाएगी।
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ऑस्ट्रेलिया सरकार के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया :-

  • राजधानी : कैनबरा
  • मुद्रा : ओस्ट्रलियन डॉलर (AUD)
  •  यह एकमात्र महाद्वीप है जो एक देश भी है। 
  • यह हिन्द और प्रशांत महासागरों के बीच स्थित है।
  • मकर रेखा महाद्वीप को लगभग आधा काटती है।
  • यह घिरा हुआ है :-
  • उत्तर-पश्चिम में तिमोर सागर
  • उत्तर में कारपेंटारिया की खाड़ी
  •  उत्तर-पूर्व में ग्रेट बैरियर रीफ 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय संवाद

 

  • अमेरिकी सचिव एंटनी ब्लिंकन, रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन III 2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए अगले सप्ताह नई दिल्ली पहुंचेंगे। 
  •  भारत और अमेरिका ने हाल ही में भारतीय रक्षा बलों को 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन की आपूर्ति के लिए 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे पर सहमति व्यक्त की है।

संयुक्त राज्य अमेरिका:

पश्चिमी तट के महत्वपूर्ण शहर –

  • सिएटल : दुनिया का सबसे बड़ा विमान संयोजन केंद्र।
  • सैन फ्रांसिस्को : 'गोल्डन गेट का शहर' के नाम से जाना जाता है। तेल शोधन एवं जहाज निर्माण के लिए प्रसिद्ध।     
  • लॉस एंजिल्स : अपने फिल्म उद्योग - हॉलीवुड के लिए जाना जाता है।
  • राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
  • उपराष्‍ट्रपति : कमला हैरिस
  • मुद्रा : अमेरिकी डॉलर ($) (USD) 

रक्षा समाचार

भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा हवाई सीडिंग

  •  ग्रेटर विशाखा नगर निगम के सहयोग से पूर्वी नौसेना कमान ने INS डेगा, विशाखापत्तनम से भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके 50,000 सीड बॉल की हवाई सीडिंग करके एक और मील का पत्थर हासिल किया।

भारतीय नौसेना : 

  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल आर. हरि कुमार
  • आदर्श वाक्य : शं नो वरुण•       
  • नौसेना दिवस : 4 दिसम्बर
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान 

महिला सैनिकों के लिए मातृत्व अवकाश  

  •   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के बराबर मातृत्व, बाल देखभाल और बाल गोद लेने की छुट्टियों के नियमों के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।भारतीय सशस्‍त्र बल :
  • भारतीय स्थल सेना
  • मुहर भारतीय वायु
  • सेनाभारतीय नौसेना
  • मुख्य सेनाध्यक्ष : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • रक्षा मंत्री : राजनाथ सिंह
  • मुख्यालय : नई दिल्ली 

खेल समाचार

कोहली ने की तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी

  • विराट कोहली ने वनडे अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 49 शतक के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है। 
  • विराट ने तेंदुलकर की 452 पारियों के मुकाबले 277 पारियों में यह मुकाम छुआ।
  • वह न्यूजीलैंड के रॉस टेलर और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श के बाद अपने जन्मदिन पर विश्व कप शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद :

  • मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • स्थापना : 1909

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड:

  • मुख्यालय : मुंबई
  • स्थापना: दिसंबर 1928 

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी

 

  • हॉकी में, भारत ने रांची में जापान पर प्रचंड जीत के बाद महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।

हॉकी इंडिया : 

स्‍थापना : 2009 मुख्यालय : नई दिल्ली अध्यक्ष : दिलीप तिर्की 

वनडे में पांच विकेट हॉल

 

  • युवराज सिंह के बाद रवींद्र जडेजा वनडे विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बने हैं। 

वनडे विश्व कप : 

  • 2023 का संस्करण : 13वां 
  • मेजबान देश :  भारत
  • कब से कब तक : 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 तक       
  • इससे पहले 1987, 1996 और 2011 में भारत ने मेजबानी की थी।
  • इनल टूर्नामेंट : 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 

पेरिस मास्टर्स खिताब

 

  • नोवाक जोकोविच ने ग्रिगोर दिमित्रोव को हराकर रिकॉर्ड सातवां पेरिस मास्टर्स खिताब जीता।

 चर्चित व्‍यक्ति

जाम्बरी अब्दुल कादिर

 

  • मलेशिया के विदेश मंत्री जाम्ब्री अब्दुल कादिर अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • वह नई दिल्ली में डॉ. एस जयशंकर के साथ छठी भारत-मलेशिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

मलेशिया : 

राजधानी: कुआलालंपुर मुद्रा : रिंग्गित (RM) (MYR) 

हीरालाल सामरिया

 

  • हीरालाल सामरिया केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के नये मुख्य सूचना आयुक्त बन गये हैं। 

केंद्रीय सूचना आयोग : 

स्‍थापना : वर्ष 2005 

क्षेत्राधिकार: सभी केंद्रीय लोक प्राधिकरणों तक

कार्यकाल: निर्धारित अवधि या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) 

विविध

समृद्धि के लिए समावेशी व्यापार

 

  • नीति आयोग नई दिल्ली में समृद्धि के लिए समावेशी व्यापार विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन करेगा।
  • नीति आयोग घरेलू स्तर पर अपनाने और कार्यान्वयन के लिए सतत विकास लक्ष्यों (SDG) पर प्रगति में तेजी लाने पर एक कार्यशाला भी आयोजित करेगा।

नीति आयोग : 

अध्यक्ष : प्रधानमंत्री  CEO : बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम प्रतिस्थापित : 1 जनवरी, 2015 योजना आयोग 

22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटें ब्लॉक की गईं

 

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों के खिलाफ ब्लॉकिंग आदेश जारी किए हैं।

Latest Courses