28 May, 2025
ग्लोबल हंगर इंडेक्स -
Fri 13 Oct, 2023
सन्दर्भ -
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) की 2023 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 125 देशों में 111वें नंबर पर है।
- भारत को 28.7 GHI स्कोर के साथ भुखमरी के मामले में गंभीर स्थिति वाला देश बताया गया है।
प्रमुख बिंदु
- इस इंडेक्स के अनुसार भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति भारत से बेहतर है।
- हंगर इंडेक्स की लिस्ट में पाकिस्तान की रैंकिंग 102, बांग्लादेश की 81, नेपाल की 69 और श्रीलंका की 60 है।
- भारत की रैंकिग में लगातार तीसरे वर्ष गिरावट दर्ज की गई है।
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 28.7 स्कोर के साथ भारत में भुखमरी की स्थिति को गंभीर बताया गया है।
- इससे पहले 2022 में 121 देशों की लिस्ट में भारत 107 नंबर पर था। वहीं 2021 में भारत को 101वां रैंक प्राप्त हुआ था।
- 2023 की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में बच्चों की कमजोरी की दर 18.7 प्रतिशत दुनिया में सबसे ज्यादा है।
- यह अति कुपोषण को दर्शाती है। वहीं, भारत में अल्पपोषण की दर 16.6 प्रतिशत और पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 3.1 प्रतिशत है।
- इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 15 से 24 वर्ष उम्र की महिलाओं में एनीमिया 58.1 प्रतिशत है।
भारत का स्टैंड -
- भारत सरकार ने इस रिपोर्ट को गलत और और भ्रामक बताया है।
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स भारत की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाता है।
- भारत ने आरोप लगाया कि यह देश की छवि खराब करने का प्रयास है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स के बारे में -
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) बताता है कि किसी भी देश में भुखमरी की स्थिति क्या है।
- इस लिस्ट को हर साल कंसर्न वर्ल्डवाइड और वर्ल्ड हंगर हेल्प (जर्मनी में Welthungerhilfe) नामक यूरोपियन NGO तैयार करते हैं।
- दुनियाभर के अलग-अलग देशों में 4 पैमानों का आंकलन करने के बाद इंडेक्स को तैयार किया जाता है।
GHI स्कोर की गणना -
- हर देश का GHI स्कोर 3 डायमेंशन के 4 पैमानों पर कैलकुलेट किया जाता है।
- ये तीन डायमेंशन हैं- अंडररिशमेंट, चाइल्ड मोर्टालिटी, चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन।
- चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन में दो कैटेगरी हैं- चाइल्ड वेस्टिंग और चाइल्ड स्टंटिंग।
- 1. अल्पपोषण: अल्पपोषण अर्थात एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर के लिए जरूरी कैलोरी नहीं मिलना।
- 2.शिशु मर्त्यता : शिशु मर्त्यता का तातपर्य हर एक हजार जन्म पर ऐसे बच्चों की संख्या जिनकी मौत जन्म के 5 साल की उम्र के भीतर ही हो गई।
- 3.शिशु अल्पपोषण : : इसमें 2 कैटेगरी आती हैं-
- चाइल्ड वेस्टिंग: चाइल्ड वेस्टिंग यानी बच्चे का अपनी उम्र के हिसाब से बहुत दुबला या कमजोर होना।
- चाइल्ड स्टंटिंग: चाइल्ड स्टंटिंग का अर्थ ऐसे बच्चे जिनका कद उनकी उम्र के हिसाब से कम हो।
- इन तीनों आयामों को 100 पॉइंट का स्टैंडर्ड स्कोर दिया जाता है।
- स्कोर स्केल पर 0 सबसे अच्छा एवं 100 सबसे खराब स्कोर होता है ।
महत्वपूर्ण तथ्य -
- भुखमरी से निपटने के लिये सरकार की प्रमुख पहलें
- मिशन इन्द्रधनुष
- पोषण अभियान (POSHAN)
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
- फूड फोर्टिफिकेशन (Food Fortification)
- ‘ईट राइट इंडिया मूवमेंट’ (Eat Right India Movement)