28 May, 2025
एम.एस स्वामीनाथन
Wed 04 Oct, 2023
संदर्भ:
- हाल ही में भारत में हरित क्रांति के जनक के रूप में प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम. एस स्वामीनाथन जी का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
स्वामीनाथन जी के बारे में -
- जन्म - 7 अगस्त, 1925 (कुंभकोणम, तमिलनाडु)
- पूरा नाम : मनकोम्बु संबासिवन स्वामिनाथन
पुरस्कार :
- कृषि में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये वर्ष 1987 में प्रथम विश्व खाद्य पुरस्कार विजेता के रूप में उन्हें सम्मानित किया गया।
- इसके अलावा उन्हें पद्म श्री (1967), पद्म भूषण (1972) और पद्म विभूषण (1989) से भी सम्मानित किया गया है।
- इसके साथ ही उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (1971) और अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व विज्ञान पुरस्कार (1986) सहित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुआ है ।
कार्य :
- उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक के रूप में कार्य किया।
- इसके अतिरिक्त खाद्य और कृषि संगठन परिषद के स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया तथा अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण एवं कृषि संगठनों में नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाईं।
मुख्य योगदान :
- 1960 एवं 70 के दशक में हरित क्रांति में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिये व्यापक रूप से पहचाना गया, जो भारतीय कृषि में एक परिवर्तनकारी चरण था।
- हरित क्रांति ने फसल उत्पादकता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया एवं राष्ट्र के लिये खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित किया ।
- इस हेतु स्वामीनाथन जी द्वारा अधिक उपज वाली गेहूँ और चावल की किस्मों, विशेष रूप से अर्ध-वामन(Semi-Dwarf) गेहूँ की किस्मों को विकसित किया गया ।
परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत में विभिन्न क्रांतियों के जनक -
- भारत में हरित क्रांति के जनक: M.S. स्वामीनाथन
- विश्व में हरित क्रांति के जनक : नार्मन बोरलोग
- भारत में नीली क्रांति के जनक: अरुण कृष्णन
- भारत में श्वेत क्रांति के जनक: डॉ वर्गीज कुरियन
- भारत में गुलाबी क्रांति के जनक: दुर्गेश पटेल
- भारत में स्वर्णिम क्रांति के जनक: निर्पख तुतेज
- भारत में लाल क्रांति के जनक: विशाल तिवारी