28 May, 2025
कंपाला घोषणा
Mon 28 Aug, 2023
- महाद्वीप पर मानव गतिविधियों और जलवायु परिवर्तन के बीच अंतर्संबंध को संबोधित करने के लिये प्रवासन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर कंपाला मंत्रिस्तरीय घोषणा (Kampala Ministerial Declaration on Migration, Environment and Climate Change: KDMECC) को 48 अफ्रीकी देशों द्वारा अनुमोदित किया गया है। यह घोषणा सदस्य देशों को जलवायु-प्रेरित प्रवासन को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए एक कार्य-उन्मुख रूपरेखा प्रदान करती है।
पृष्ठभूमि
- KDMECC पर मूल रूप से जुलाई 2022 में कंपाला, युगांडा में 15 अफ्रीकी राज्यों द्वारा हस्ताक्षर और सहमति व्यक्त की गई थी।
- इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के समर्थन से केन्या और युगांडा की सरकारों द्वारा आयोजित किया गया था।
महत्व
- यह अफ़्रीकी राज्यों को अफ़्रीका जलवायु शिखर सम्मेलन और पार्टियों के सम्मेलन (COP 28) से पहले एक साझा स्थिति विकसित करने में सक्षम बनाता है।
परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य
केन्या
- राष्ट्रपति: विलियम रुटो
- राजधानी: नैरोबी
- मुद्रा: केन्याई शिलिंग
युगांडा
- राष्ट्रपति: योवेरी मुसेवेनी
- राजधानी: कम्पाला
- मुद्रा: युगांडा शिलिंग
- अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम)
- महानिदेशक: एंटोनियो विटोरिनो
- मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
- स्थापना: 6 दिसंबर 1951
- यूएनएफसीसीसी
- रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
- प्रारूपित: 9 मई 1992
- हस्ताक्षरकर्ता: 165