28 May, 2025
ब्रिक्स सम्मेलन
Wed 23 Aug, 2023
समाचार में क्यों?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस सम्मेलन को संबोधित किया है।
परीक्षा उपयोगी तथ्य
- तीन दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहा है।
- 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का विषय है - ब्रिक्स और अफ्रीका: पारस्परिक त्वरित विकास, सतत विकास और समावेशी बहुपक्षवाद के लिए साझेदारी।
- ब्रिक्स देश दुनिया की कुल आबादी का 42 प्रतिशत, विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का 23 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के 18 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
- ब्रिक्स कोई अंतर्राष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन नहीं है, न ही यह किसी संधि के तहत स्थापित हुआ है।
- इसे पाँच देशों का एकीकृत प्लेटफॉर्म कहा जा सकता है।
- ब्रिक्स देशों के सर्वोच्च नेताओं का तथा अन्य मंत्रिस्तरीय सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किये जाते हैं।
- ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता प्रतिवर्ष B-R-I-C-S क्रमानुसार सदस्य देशों के सर्वोच्च नेता द्वारा की जाती है।
- BRICS की चर्चा वर्ष 2001 में Goldman Sachs के अर्थशास्री जिम ओ’ नील द्वारा ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन की अर्थव्यवस्थाओं के लिये विकास की संभावनाओं पर एक रिपोर्ट में की गई थी।
- वर्ष 2006 में चार देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा कीबैठक के अंत में विदेश मंत्रियों की वार्षिक बैठकों के साथ एक नियमित अनौपचारिक राजनयिक समन्वय शुरू किया।
- पहला BRIC शिखर सम्मेलन वर्ष 2009 में रूस के येकतेरिनबर्ग में हुआ और इसमें वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
- दिसंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका को BRIC में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया और इसे BRICS कहा जाने लगा।